Bihar labour card 2023: बिहार लेबर कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड इसके क्या लाभ है पूरी जानकारी।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now
Bihar labour card 2023
- बिहार के ऐसे मजदूर कार्ड के लिए आवेदन किया था और जिनका लेबर कार्ड बन चुका है परंतु उन्हें अभी तक अपना लेबर कार्ड नहीं मिला है उनके लिए एक अच्छी खुशखबरी हम लेकर आए हैं कि वह अब आसानी से अपना लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं उसके लिए उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी इस पोस्ट के माध्यम से मिली सभी जानकारी के द्वारा आप अपना लेबर कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार लेबर कार्ड के लाभ:
- बिहार लेबर कार्ड मिलने वाले मजदूरों को उनके पुत्र या पुत्री के लिए सरकारी आईटीआई या आई आई एम इत्यादि कोर्स के लिए ₹5000 ट्यूशन फीस दी जाती है।
- इस योजना के तहत वह मजदूर जो 3 वर्षों तक के लिए सदस्य रहते हैं उनको 3 वर्षों के बाद दो पुत्रियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है जिस राशि को ₹50000 तक रखा गया है इसके माध्यम से मजदूर अपने पुत्री की शादी अच्छे से कर सकते हैं।
- मजदूरों को इस योजना का लाभ साइकिल लेने पर भी होता है मजदूर द्वारा 1 वर्ष की सदस्यता पूरी करने के बाद rs.1500 साइकिल के लिए दी जाती है।
- इस योजना के तहत मजदूरों को अपने काम का रोजगार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15000 तक की राशि दी जाती है।
- इस योजना के तहत मजदूरों द्वारा 5 साल की सदस्यता पूरी हो जाने के बाद उनकी आयु 60 वर्ष हो जाती है तो फिर उन्हें ₹1000 प्रति महीना पेंशन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
- अगर कोई मजदूर विकलांग होता है या हो जाता है तो उन्हें स्थाई रूप से ₹1000 प्रति माह देने की व्यवस्था है।
- अगर मजदूर के परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उनके दाह संस्कार के लिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत ₹5000 की राशि प्रदान की जाती है।
- अगर इस योजना का लाभ लेने वाले मजदूर की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो ₹200000 तक की राशि तथा आकस्मिक दुर्घटना हो जाती है जिसमें उनकी मृत्यु हो जाती है तो ₹400000 तक की राशि मृत्यु के बाद उनके परिवार को दी जाती है।
- इस योजना के तहत मजदूरों को चिकित्सा लाभ भी प्रदान किया जाता है जिसके तहत उनको ₹3000 प्रति वर्ष चिकित्सा के लिए राशि प्रदान की जाती है।
बिहार लेबर कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड:
- बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपको लेबर रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको व्यू रजिस्ट्रेशन स्टेटस का एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर डालकर सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट करते हैं आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको डाउनलोड यू और बीओसीडब्ल्यू कार्ड का ऑप्शन मिल जाएगा।
- इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करने के बाद आपका लेबर कार्ड डाउनलोड हो जाएगा
बिहार लेबर कार्ड में आवेदन करने के लिए आवेदन की पात्रता:
- बिहार लेबर कार्ड में आवेदन करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है तभी वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
- इसमें आवेदन के लिए श्रमिक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह लेबर कार्ड बनवा सकता है।
- इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार में किसी और सदस्य का यह कार्ड नहीं बना होना चाहिए अगर किसी का यह कार्ड बन चुका है तो वह इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता है।
- बिहार लेबर कार्ड में आवेदन के लिए वे श्रमिक पात्र हैं जिन्होंने 12 महीने में कम से कम 90 दिन मजदूर के रूप में कार्य किया हो वह यह कार्ड बनवा सकते हैं।
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताएं इसकी मदद से आप घर बैठे हैं अपना लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं हमें आशा है कि इस पोस्ट के माध्यम से आप अपना लेबर कर डाउनलोड कर पाएंगे इसमें आपको कोई परेशानी नहीं होगी, धन्यवाद!
हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]
Join Telegram Group | Click Here |
Follow On Instagram | Click Here |
Follow On Facebook | Click Here |
Follow On Twitter | Click Here |
YouTube Channel | Click Here |
Join LinkedIn Group | Click Here |
Leave a Comment